Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JALAUN NEWS: जालौन से औरैया मार्ग पर जियो पंप के पहले एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क पर फैली गिट्टी के कारण बाइक के फिसलने से अंकित पुत्र विनोद, निवासी सदुपुरा थाना सिरसा कलार, बीच सड़क पर गिर गया। तभी औरैया से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक अंकित को कुचलता हुआ निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में रंजीत पुत्र अज्ञात, निवासी सदुपुरा सिरसा कलार, को हल्की-फुलकी चोटें आई थी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जब इसकी जानकारी परिजनों को मिली तो उन्होंने शव को पोस्टमार्टम हाउस से मेडिकल कॉलेज के गेट के बाहर रोड़ रखकर हंगामा किया और पूरा रोड़ जाम कर दियापरिजनों ने पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाते हुए बताया कि कि पुलिस ने अंकित का इलाज नहीं कराया है इसलिए अंकित की मृत्यु हुई है जिस पर उरई शहर की भारी पुलिसबल मेडिकल कॉलेज के गेट पर पहुंच कर पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर परिजनों को समझा बुझा कर शव को पोस्टमार्टम भेजकर आगे कार्यवाही करने में जुटगई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर फैली गिट्टी-बालू और अन्य अवैध रूप से डाली गई सामग्री को हादसे की मुख्य वजह बताया है। मार्गों पर इस तरह की सामग्री डाल देने से आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है और लोग इसकी वजह से हादसे का शिकार होते नजर आ रहे हैं।