सिदरा मांटेसरी स्कूल के 25 वर्ष पूर्ण होने पर हुए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम

PRAYAGRAJ NEWS: रविवार को सिद्रह मॉन्टेसरी स्कूल 25 साल पूरे होने पर वार्षिक सम्मान समारोह संगीत समिति, मेहता ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।  साथ ही इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और सामाजिक मुद्दों पर अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से सकारात्मक संदेश प्रसारित किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि इमरान उल्ला वरिष्ठ अधिवक्ता एव पूर्व अपर महाधिवक्ता रहे है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी कार्यक्रम के दौरान डॉ. विक्रम निगम, विभागाध्यक्ष, अस्थि रोग विभाग, मेडिकल कॉलेज प्रयागराज, डॉ. अनुभा श्रीवास्तव, प्रमुख बाल चिकित्सालय प्रयागराज को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही शम्स ताज वरिष्ठ पत्रकार आलोक मालवीय, अरविंद सिंह दीपा मिश्रा (वरिष्ठ पत्रकार) अनीस जीएमएस, रहुफ खान, हैदर अली, समाज सेवी को भी समान्नित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *