पाँव-पाँव चलो, गाँव-गाँव चलो’ अभियान

जिला अध्यक्ष तनवीरुल हसन ने लोगों को चंद्रशेखर आज़ाद के मिशन से जोड़ा 

KAUSHAMB NEWS: रविवार को कौशाम्बी जिले के वार्ड नंबर में 13 में जिला अध्यक्ष तनवीरुल हसन के नेतृत्व में “पाँव-पाँव चलो, गाँव-गाँव चलो चलो बूथ की ओर, चलो डोर टू डोर” अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान लोगों से सीधे मुलाकात की गई और  एडवोकेट भाई चंद्रशेखर आज़ाद के संघर्षों, उनके सामाजिक सरोकारों तथा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और कांशीराम साहब के अधूरे मिशन को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।जिला अध्यक्ष तनवीरुल हसन ने लोगों को बताया कि आज़ाद समाज पार्टी समाज के सबसे कमजोर और वंचित वर्ग की आवाज़ है। अभियान का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना,  चंद्रशेखर आज़ाद के विचारों से जोड़ना और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट करना है।कार्यक्रम के दौरान पंकज मौर्य, राज खेमा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोगों ने उत्साह के साथ अभियान में भाग लिया और पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *