Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: राधा देवी पत्नी राधेश्याम निवासी ग्राम हराना पुर तहसील धौरहरा जिला खीरी ने उप जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में ग्राम हसनापुर के कोटेदार रामपाल पर आरोप लगाते हुए कहा है की कोटेदार अन्त्योदय कार्ड धारको को 35 की जगह पर मात्र 30 किलोग्राम राशन दिया जाता है तथा पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारको को 5 किलो यूनिट के जगह मात्र 4 किलों राशन दिया जाता है। पीड़िता के मना करने पर गन्दी गन्दी गाली देकर भगा देते है और कहते है कि जो करना हो कर लो जहां कहीं जाना हो जाओ जिस अधिकारी से शिकायत करनी हो करो जाकर कार्ड धारको के कार्ड निरस्त करवाने की भी धमकी दी जाती है। कोटेदार द्वारा कार्ड धारक को धमकी देता है कि यदि शिकायत कर भी दी तो राशनकार्ड निरस्त करवा देगे तथा कोटेदार द्वारा जो राशन दिया जाता है उसमें भी डेढ 2 किलो राशन कम पड़ जाता है तथा कोटेदार जिस तराजू से राशन तौलता है उसमें पहले से छेडछाड की हुई व कोई शील लगी नही है। कोटेदार के विरूद्ध पूर्व में पूर्ति निरीक्षक धौरहरा खीरी के द्वारा स्थलीय जांच कि जा चुकी है जिसमे कोटेदार व उसके पुत्र को दोषी पाया गया है। पीड़िता ने सक्षम अधिकारियो के माध्य प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें कार्यवाही हुई थी जिसमे कोटेदार द्वारा पीड़िता को अपने घर बुलवाकर धमकी से राशन देते व अपने मर्जी के अनुसार पीड़िता से कहलाया की तुम बोलो की मुझे राशन पूरा मिलता है उसका विडियों बना लिया। और पीड़िता को ब्लेक मेल कर रहा है कोटेदार कह रहा है अब तुम सिर्फ भटकोंगी कारवाई मेरे खिलाफ नहीं होगी।