अगेती प्रजाति अपनाएं, बढ़े हुए मूल्य का लाभ पाएं: बघेल

LAKHIMPUR KHERI NEWS: अजबापुर चीनी मिल क्षेत्र में शरदकालीन बुवाई का अभी अनुकूल समय चल रहा है। मौसम की स्थिति फसल बुवाई के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। उप महाप्रबंधक गन्ना ए.के.एस. बघेल ने किसानों से अधिक से अधिक सहफसल के साथ बुवाई करने की अपील की है, ताकि खेत से दोहरा लाभ प्राप्त किया जा सके उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष रिजेक्ट प्रजाति के मूल्य में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसलिए किसान नुकसान से बचने के लिए रिजेक्ट प्रजाति की बुवाई न करें। बघेल ने कहा कि किसान अधिक लाभ हेतु केवल 16201, 118, 238, 14201 जैसी अगेती स्वीकृत प्रजातियों की ही बुवाई करें, ताकि उन्हें बढ़े हुए मूल्य दर का लाभ मिल सके। चीनी मिल द्वारा पावर ब्रीडर सहित कई कृषि यंत्र भी अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसान इन सुविधाओं का लाभ लेकर अपनी खेती को अधिक लाभकारी बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *