Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में मोहम्मदी में एक एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा सरस्वती शिशु मंदिर, मकसूदपुर से सुबह 9 बजे शुरू हुई और 7 किलोमीटर का सफर तय कर मुल्लापुर में संपन्न हुई।यात्रा मकसूदपुर से चलकर भोगीपुर मनी, जमुका और महमूदपुर नाजिर होते हुए मुल्लापुर पहुंची। भोगीपुर मनी और महमूदपुर नाजिर में पदयात्रियों का स्वागत किया गया। जमुका में दल के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी, जबकि मुल्लापुर में भोजन का आयोजन हुआ।इस कार्यक्रम का नेतृत्व मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह और भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा ने किया। इसमें मुख्य अतिथि स्नातक एमएलसी अवनीश पटेल, ब्लॉक प्रमुख मोहम्मदी महेंद्र बाजपेई, जिला पंचायत सदस्य दिलीप सिंह, संविधान सभा सहयोजक राम भरोसे वर्मा सहित कई मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीसी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए।पदयात्रा के दौरान सरदार पटेल के कृतित्व और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। यात्रा में स्कूल के बच्चों ने 100 फीट का तिरंगा लेकर हिस्सा लिया, और लौह पुरुष सरदार वल्लभ पटेल व भारत माता की झांकी भी साथ रही।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीओ मोहम्मदी सहित कई थानों की पुलिस बल पदयात्रा के साथ मौजूद रहा।