Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: मैगलगंज कस्बे के बाइपास पर रविवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े कोयला लोड ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोहे के गाटर आगे बढ़ते हुए खड़े ट्रक के केबिन को चीरते हुए चालक को जा लगे, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ से संभल की ओर जा रहा ट्रक लोहे के गाटर लेकर जा रहा था। बाइपास पर खड़े ट्रक की समय रहते लोकेशन न दिखाई देने के कारण तेज रफ्तार ट्रक सीधे उसमें जा घुसा। हादसे में ट्रक चालक राजेश्वरी पटेल (36 वर्ष) निवासी पचौर, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) केबिन में बुरी तरह फंस गए और गाटर के भीतर घुस जाने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।सूचना मिलते ही मैगलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त केबिन को काटकर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइपास पर खड़े भारी वाहनों के कारण लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। कई बार सड़क किनारे खड़े ट्रकों पर लाइट या चेतावनी संकेत न होने से ऐसे हादसे बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों ट्रकों को सीज़ कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित करा दिया।