मां जानकी सेवा संस्थान की अनूठी पहल यातायात सुरक्षा को लेकर निशुल्क हेलमेट कराए वितरित

LAKHIMPUR KHERI NEWS: नगर में मां जानकी सेवा संस्थान द्वारा यातायात सुरक्षा को लेकर एक अनूठी पहल की शुरुआत की गई जिसकी प्रशासन एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने की सराहना। संस्थान के अध्यक्ष समाजसेवी शिवम राठौर ने बताया मां जानकी एंबुलेंस को संचालित हुए लगभग 6 वर्ष पूरा होने जा रहा है जिसमें जो भी एक्सीडेंट होते हैं अक्सर हेड इंजरी होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो जाती है कई दर्जन तस्वीर फ्लेक्स पर छपाई ताकि कुछ लोग प्रेरित हो और हेलमेट का प्रयोग करें।दून पब्लिक स्कूल विद्यालय के कई दर्जन बच्चों में हेलमेट सुरक्षा को लेकर रसोई पर पहुंचकर लोगों को प्रेरित किया।मां जानकी रसोई पर हेलमेटो के वितरण में विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, चेयरमैन संदीप मेहरोत्रा, एसडीएम चालुवराजू आर,सीओ अरुण कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद चौरसिया, अधिवक्ता विवेक शुक्ला, सविता मिश्रा,योगेश त्रिवेदी,अतुल रस्तोगी, सुशीला वर्मा, रजनी सैनी,संजीव मेहरोत्रा,मनोज गुप्ता,अतुल रस्तोगी, शाहनवाज, इमरान,दिनेश सक्सेना ठाकुर, विमल अवस्थी, अरविंद गौतम सहित और भी गणमान्य लोगो के साथ मिलकर बिना हेलमेट वाले बाइक चालकों को मुफ्त में हेलमेट वितरित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *