रामलीला में दशरथ ने राम के बनवास जाने के वियोग में त्यागे गये प्राण की लीला का कलाकारों द्वारा सफल मंचन कर दर्शकों को किया गया मंत्रमुग्ध

JALAUN NEWS: बैरागढ़ अकोढ़ी में श्री आदर्श रामलीला समिति द्वारा शनिवार की रात दशरथ प्राण-त्याग एवं राम–केवट संवाद लीला का प्रभावी और भावपूर्ण मंचन किया गया। मंचन में दर्शाया गया कि भगवान श्रीराम के वनवास जाने का समाचार सुनकर महाराज दशरथ अत्यंत दुखी हो जाते हैं और पुत्र-वियोग सहन न कर पाने के कारण “राम-राम” का स्मरण करते हुए अपने प्राण त्याग देते हैं। कलाकारों ने दशरथ की वेदना, माता कौशल्या का विलाप और अयोध्यावासियों के शोक को अत्यंत मार्मिक ढंग से जीवंत किया।
इसके पश्चात राम–केवट संवाद का प्रस्तुतीकरण हुआ, जिसे देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु देर रात तक उपस्थित रहे और लीला का आनंद उठाते रहे।
मंचन करने वाले कलाकारों में
दशरथ – रामराजा कुंवरपुरा, कौशल्या – काजल, सुमंत – अमित बाजपेई, राम – सुनील विद्यार्थी, लक्ष्मण – मोहित जी, सीता – उदय राज (महोबा), केवट – शोभरन परदेसी बर्ध, तथा मोहित जी, पंकज जी, राहुल जी, वीरपाल हंगामा, भूपत सिंह मास्टर, अवध सोनी, रामदास और रामबाबू ने अभिनय किया।
समिति के कार्यकर्ताओं में
राजेश तिवारी, अमित पटेल, विपुल समाधिया, रामनरेश, राकेश पटेल, प्रमोद पटेल, चंद्रशेखर रजक, रानू पालीवाल, वैभव चतुर्वेदी, भोले कुशवाहा, मोनी पटेल, गौरव पटेल, पुष्पेंद्र ठाकुर, बब्बू पटेल, नीरज पटेल, आलोक पटेल, मास्टर राहुल पटेल, मास्टर सत्यम पाठक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *