Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JALAUN NEWS: टी०एम०पब्लिक स्कूल उरई में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मन्दिर उरई के महन्त श्री श्री 1008 सिद्ध रामदास महामण्डलेश्वर द्वारा फीता काट कर भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि महामण्डलेश्वर जी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण कर बच्चों का उत्साह बर्धन कर बड़े होकर अपना,व अपने परिवार,जनपद,प्रदेश व देश का नाम विज्ञान के क्षेत्र में रोशन करने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर विकास त्रिवेदी, प्रधानाचार्य प्रभात त्रिवेदी,को-आर्डिनेटर कीर्ती तिवारी,राधा प्रजापति,एक्टिविटी इंजार्ज रश्मि निरंजन, रितु अग्रवाल आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं का भरपूर सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन शिवम् यादव, ने किया। रोहित पांचाल द्वारा कार्यक्रम की देखभाल की गई।