एबीपीएसस ने लिया राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर निष्पक्ष पत्रकारिता का संकल्प

लोक के लिए अपनी लेखनी को धार दें कलमकार: अजय प्रताप
KUSHINAGAR NEWS: अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (एबीपीएसस) की जिला इकाई द्वारा कसया – पड़रौना मार्ग स्थित साखोपार में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर पत्रकारों द्वारा स्वतंत्र, निष्पक्ष पत्रकारिता का संकल्प लिया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में संगठन द्वारा चौथी बार प्रदेश अध्यक्ष बने अजय प्रताप नारायण सिंह का स्वागत किया गया। श्री सिंह ने कहा कि भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना के उपलक्ष्य में यह दिवस मनाया जाता है। आज के बदले हालत में स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता करना काफी चुनौती पूर्ण है और ऐसे में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। इसलिए लोक हित, लोक के लिए अपनी लेखनी को धार दें कलमकार। प्रदेश सचिव विनय कुमार उपाध्याय ने कहा कि संगठन पूरे देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर आवाज बुलंद कर रहा है। प्रदेश संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ आरके भट्ट ने सांगठनिक मजबूती पर बल दिया और कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का आईना होता है।  क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार राव ने कहा कि दायित्वपूर्ण पत्रकारिता से ही अलग पहचान बनेगी। मंडल सचिव अजय कुमार सिंह ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिनेश कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार और जनता के बीच मीडिया एक सेतु की भूमिका निभाता है। आप सभी हक, सम्मान के लिए एकजुट हो आगे बढ़े। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा ने किया। इस दौरान आदित्य दीक्षित, शीतल सिंह, मस्तराज शर्मा, राजू मद्धेशिया, राजन कुमार सिंह, उमर फारूक, संजय कुमार सिंह, विजय यादव, सरफराज अली, मुन्ना राय, चंद्रभूषण पांडे, शिव जी यदुवंशी आदि तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *