संघर्ष जारी रखिए, स्थायित्व मिलेगा: सुभाष प्रसाद त्रिपाठी

इण्टर कालेज जौरा बाजार में शिक्षणेत्तर महासंघ का जनपदीय सम्मेलन सम्पन्न
KUSHINAGAR NEWS: फाजिलनगर क्षेत्र के जौरा बाजार स्थित इंटरमीडिएट कॉलेज में रविवार को कुशीनगर शिक्षणेत्तर महासंघ का जनपदीय सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम में शिक्षणेत्तर कर्मियों ने एकजुट होकर संघर्ष करने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक कसया–देवरिया के पूर्व चेयरमैन सुभाष प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि संगठन ही कर्मचारियों की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि विसंगतियों के लिए जागरूक होकर लड़ाई लड़ें। संघर्ष जारी रहा तो वह दिन दूर नहीं जब कर्मचारी  स्थायी होंगे। एक-एक कर्मचारी को जगाइए। वक्ताओं में शिक्षणेत्तर महासंघ के प्रदेश महासचिव अवधेश मिश्रा, प्रदेश सचिव आलोक राय,मंडल अध्यक्ष संजय राय, देवरिया के जिलाध्यक्ष विनोद राव,एस पीटी महाविद्यालय भठहीं खुर्द के प्राचार्य डा शैलेन्द्र मिश्र, शोणभद्र इण्टरमीडिएट कालेज मटिहिनियां के प्रधानाचार्य अशोक कुमार गौड़ आदि ने संगठन की एकता को आवश्यक बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशीनगर जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने तथा संचालन पीएनएम इण्टरमीडिएट कालेज के प्रधान लिपिक चंद्रप्रकाश तिवारी ने किया। आयोजक प्रधान लिपिक सुबोध पांडेय ने अतिथियों को अंगवस्त्र व भगवान गणेश जी की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया। सम्मेलन में चंद्रशेखर उपाध्याय, सुधाकर पांडेय, योगेश तिवारी, नीलेश शर्मा,नितेश पांडेय, अशोक प्रसाद, मनीष कौशिक, कमलेश तिवारी, दीपु शुक्ला, सोनू उपाध्याय,गौरीशंकर लाल श्रीवास्तव,पं.राजकिशोर पांडेय, प्रदीप दूबे, आलोक चौबे, महेंद्र यादव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, प्रभात, पौहारी सिंह शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *