Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

अनुशासन और ऊर्जा का स्रोत है खेल: पशुपतिनाथ जायसवाल
KUSHINAGAR NEWS: स्थानीय कस्बे स्थित संस्कार सेंट्रल एकेडमी में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन दिवस पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र–छात्राओं को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के डायरेक्टर व पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि पशुपतिनाथ जायसवाल ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, लगन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि जितना अधिक विद्यार्थी खेलों से जुड़ेंगे, उनका मानसिक और शारीरिक विकास उतना ही उत्कृष्ट होगा। विद्यालयों में खेलकूद का माहौल बच्चों की प्रतिभा निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दो दिनों तक चले इस खेल महोत्सव में अलग-अलग इवेंट में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।म्यूजिकल चेयर में प्रथम अंबिका गुप्ता, सूर्या जायसवाल, अंकुश यादव ,खो-खो में प्रथम आयुषी यादव, आराध्या सोनी,फैंसी ड्रेस में आराध्या सिंह, आयुष, प्रियांशु बनाना रेस में अनुज शर्मा, लक्की सिंह, आर्यन चौधरी मटका दौड़ अंशु यादव, आंचल शर्मा, पलक 100 मीटर दौड़ में जावेद अली, अमन गुप्ता क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। इसके अलावा ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला प्रक्षेपण सहित अन्य खेलों का भी आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का समापन सभी विजयी बच्चों को प्रशस्ति पत्र, मेडल तथा पुरस्कार प्रदान कर किया गया। विद्यालय प्रांगण में मौजूद बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक विजेताओं का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नागेंद्र प्रताप सिंह, सीपी ओझा, राजन राय, अभिमन्यु गुप्ता, व्यास पांडेय, पिंकी मिश्रा, प्रीति राय दत्त सहित विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।