Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KUSHINAGAR NEWS: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में विभिन्न राज्यों में संचालित विधानसभा के मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनिरीक्षण के चरणबद्ध कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा 333 कुशीनगर के सभी बीएलओ के द्वारा अपने भाग के मतदाताओं को निर्धारित समय के अंतर्गत गणना प्रपत्र वितरण करने और उसे साक्ष्य के साथ गणना प्रपत्र वापस लेने का काम जारी है l मा0 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वर्तमान में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण [एस आई आर ]का कार्य प्रगति पर है जिसमें समय सीमा निर्धारित किया गया है l बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र वितरण की स्थलीय जांच डॉक्टर संतराज सिंह उप जिलाधिकारी कसया द्वारा रविवार को बूथ संख्या 296 तथा 297 डिघवा बुजुर्ग में बीएलओ द्वारा वितरण किए गए गणना प्रपत्र का जांच किया गया, जहां पर स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि दोनों बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र ससमय वितरण कर दिया गया है और बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र भरवा कर वापस दे दिया जा रहा है l इस अवसर पर स्थानीय लोगों के साथ बी एलओ पुनीता तिवारी, सुमन तिवारी, सुपरवाइजर ,मुमताज अंसारी तथा बी आर सी ऑपरेटर बबलू चौधरी भी उपस्थित रहे l इस दौरान पत्रकार द्वारा पूछे जाने पर उप जिलाधिकारी कसया ने बताया कि बी एलओ द्वारा किया गया गणना प्रपत्र वितरण और साक्ष्य के साथ वापस लेने का प्रत्येक दिन कम से कम पांच बूथों का स्थलीय जांच किया जा रहा है l