आम आदमी पार्टी की “रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा पहुंची सुल्तानपुर अमेठी बॉर्डरप्रातः

MIRZAPUR NEWS: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट के नेतृत्व में मीरजापुर के सैकड़ो साथियों ने रोजगार दो सामाजिक न्याय दो पदयात्रा के अगुआ सांसद संजय सिंह का माल्यार्पण करते हुए सुल्तानपुर अमेठी बॉर्डर पर पहुंची। इस यात्रा का शुभारंभ 12 नवंबर को अयोध्या भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम की धरती से हुआ था और इसका समापन 24 नवंबर को प्रयागराज में होगा। मीरजापुर के प्रमुख साथियों ने इस पदयात्रा में जोरदार ढंग से  उपस्थिति दर्ज कराई। पदयात्रा का स्वागत करने वालों में प्रोफेसर बी सिंह, जिला अध्यक्ष मीरजापुर रमाशंकर साहू, प्रदेश सचिव रविंद्र सिंह चड्ढा, जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ सत्यम त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष यूथ विंग भोलानाथ बिहार, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ मीरा उमर सीमा खान, मीरा देवी पटेल, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ आरिफ अंसारी, जिला अध्यक्ष छात्र विंग राजेंद्र श्रीवास्तव, कृपा शंकर भारती, विनय कुमार दुबे, जिला उपाध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, राजेंद्र श्रीवास्तव इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *