Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: जनपद के विकास खंड संडवा चंद्रिका क्षेत्र के ग्राम पंचायत पारा हमीदपुर गांव की बुजुर्ग महिला शांति देवी पत्नी स्वर्गीय फूलचंद ने गांव में लगे स्वास्थ्य कैंप के माध्यम से रायबरेली के एक अस्पताल में जाकर अपनी इच्छा से मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाया, वह गांव के अन्य ग्रामीणों के साथ अस्पताल गई थीं, जहां सभी का निशुल्क उपचार किया गया। महिला के अनुसार अस्पताल जाकर ऑपरेशन कराना उनका स्वयं का निर्णय था, लेकिन शांति देवी के घर के ही एक सदस्य ने गांव और सोशल मीडिया पर यह गलत प्रचार शुरू कर दिया कि ग्राम प्रधान ने महिला को कहीं भेजकर दिया जिसका को पता नहीं है, इस अफवाह से ग्रामीणों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। अफवाह को लेकर ग्राम प्रधान रमा शंकर सरोज ने कहा कि गांव का ही एक व्यक्ति द्वारा षड्यंत्र के तहत उनकी छवि खराब करने में जुटा हुआ है, उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला को ऑपरेशन के लिए भेजने में उनकी कोई भूमिका नहीं थी और न ही महिला पर किसी तरह का कोई दबाव बनाया गया। ग्राम प्रधान ने कहा कि वह हमेशा गांव के विकास तथा जनसेवा के लिए तत्पर रहते हैं, लेकिन गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा व्यक्तिगत लाभ के लिए गलत अफवाहें फैलाकर उनकी साफ-सुथरी छवि को नुकसान पहुँचाने की कोशिश किया जा रहा है। उधर, स्वास्थ्य कैंप से मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेशन करवाने गईं शांति देवी सहित सभी बुजुर्ग ग्रामीणों को अस्पताल की ओर से इलाज के बाद सकुशल गांव वापस पहुंचा दिया गया, ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य टीम की सेवाओं की सराहना की है।