Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

शोकाकुल परिवार से मिलकर व्यक्त की संवेदना
PRATAPGARH NEWS: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जनसत्ता प्रमुख कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया रविवार को विकास खण्ड बिहार ब्लॉक के ग्राम सभा रोर पहुंचे। यहां उन्होंने क्षेत्र पंचायत रोर ग्राम सभा निवासी एवं प्राथमिक शिक्षक संघ बिहार ब्लॉक अध्यक्ष मानवेन्द्र द्विवेदी ‘मिन्टू मास्टर’ के स्वर्गीय पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। राजा भइया ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह क्षति अपूरणीय है और इस दुःख की घड़ी में पूरा जनसत्ता दल परिवार आपके साथ खड़ा है। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर भावपूर्ण संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। क्षेत्रवासियों ने राजा भइया के आगमन को संवेदना और मानवीयता का एक उदाहरण बताया। राजा भइया के पहुंचने से गांव में भावुक वातावरण रहा। ग्रामीणों ने बताया कि उनके आगमन से परिवार को मानसिक संबल मिला है। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।