Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: जनपद के पुलिस अधीक्षक आईपीएस दीपक भूकर ने लखनऊ स्थित 5 कालीदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी और आयकर विभाग की डिप्टी कमिश्नर अदिति मोर भी मौजूद रहीं। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें कानून व्यवस्था तथा जिले में चल रहे आपराधिक नियंत्रण अभियानों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गिनती आईपीएस दीपक भूकर को अपने बेहद भरोसेमंद और करीबी अधिकारियों में होती है। मुख्यमंत्री ने जिले में अपराधियों के खिलाफ एसपी दीपक भूकर द्वारा की जा रही लगातार सख्त, प्रभावी और पारदर्शी कार्यवाही की सराहना की। प्रतापगढ़ जिले में अपराध पर लगाम लगाने, गैंगस्टर व माफिया तत्वों के खिलाफ ठोस कार्रवाई और बेहतर पुलिसिंग के लिए भी उन्हें मुख्यमंत्री से प्रशंसा मिली। तेजतर्रार, ईमानदार और कड़े अनुशासन वाले अधिकारी के रूप में पहचाने जाने वाले एसपी दीपक भूकर ने जनपद प्रतापगढ़ में कानून-व्यवस्था को मजबूती देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उनकी इस सक्रियता और निष्पक्ष कार्यशैली के चलते वे जनता और शासन दोनों के बीच विश्वसनीय अधिकारी के रूप में स्थापित हुए हैं।