Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
शैक्षिक यात्राएं छात्राओं के भविष्य को नई दिशा देती हैं: डॉ अनामिका विद्यार्थी
KAUSHAMB NEWS: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कड़ा की छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण के तहत पौराणिक नगरी शृंगवेरपुर व मनगढ़ का दौरा किया। इस यात्रा की खास बात यह रही कि प्रधानाचार्य डॉ अनामिका विद्यार्थी सहित शिक्षिकाएं डॉ संगीता, डॉ संध्या प्रिया शुक्ला, आरती दिवाकर, नीलम, सविता कुमारी , सुषमा चौधरी , संगीता , कीर्ति श्रीवास्तव आदि शिक्षिकाएं शैक्षिक भ्रमण में शामिल रहे और विद्यालय की छात्राओं को सुरक्षा मार्गदर्शन और आत्मीयता का अनुभव कराया।छात्राओं ने शृंगवेरपुर में निषादराज गुह, श्रीराम के वनवास मार्ग और प्राचीन नदी सभ्यता से संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया। शिक्षकों ने प्रत्येक स्थान का इतिहास, महत्व और उससे जुड़े तथ्यों को सरल भाषा मेंसमझाया। इसके बाद मंगरह में छात्राओं ने धार्मिक धरोहरों, स्थानीय संस्कृति और ऐतिहासिक संकेतों का अध्ययन किया। प्रधानाचार्य डॉ अनामिका विद्यार्थी ने कहा छात्राओं के व्यक्तित्व विकास में शैक्षिक भ्रमण बेहद जरूरी है। जब बच्चे स्वयं ऐतिहासिक स्थलों को देखते हैं, तो उनकी समझ जिज्ञासा और सीखने की क्षमता कई गुना बढ़ जाती है। मैं चाहती हूँ कि हमारी बच्चियाँ केवल किताबों तक सीमित न रहें, बल्कि वास्तविक दुनिया से सीखकर आगे बढ़ें। इसीलिए मैं स्वयं इस यात्रा में उनके साथ रही और हर स्थान पर उन्हें प्रमुख जानकारियाँ दीं।उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय भविष्य में भी ऐसे भ्रमण नियमित रूप से आयोजित करेगा ताकि छात्राओं को व्यवहारिक शिक्षा और जीवन से जुड़ा ज्ञान प्राप्त हो सके।