Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: चंद्रशेखर सिंह पी जी आयुर्वेदिक संस्थान कोईलहा में सोमवार को नव प्रवेशित स्नातकोत्तर एम डी/एम एस (आयुर्वेदिक) के लिए संस्कार 2025 पी जी प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रो. ए के त्रिपाठी कुलपति उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय देहरादून व विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डा. संतोष कुमार मौर्य रीडर द्रव्यगुण विज्ञान श्री लाला बहादुर शास्त्री राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय हंडिया प्रयागराज ने किया। मुख्य अतिथि कुलपति महोदय ने अपने उद्बोधन में स्नातकोत्तर छात्रों को आयुर्वेद की उन्नत चिकित्सा अनुसंधान परंपरा से अवगत कराया और शल्य परंपरा व नैदानिक विधियों से विस्तार पूर्वक अवगत कराया। संस्थान के निदेशक प्रो. एस एन सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में संस्थान में उपलब्ध अनुसंधान संसाधनों के बारे में बताया। संस्थान के प्राचार्य प्रो. विनोद कुमार ने अतिथियों धन्यवाद ज्ञापन किया। उद्घाटन सत्र में नव प्रवेशित समस्त स्नातकोत्तर छात्र छात्राएं कार्यक्रम के संयोजक डा. अमित सिंह, उप प्राचार्य प्रो. प्रभात कुमार तिवारी सहित संस्थान के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नरेंद्र कुमार पांडेय ने किया।