Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMB NEWS: सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे के एक मोहल्ले में तीन दिन पहले मामूली बात को लेकर मोहल्ले के दो विपक्षियों ने एक महिला के ऊपर जान लेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे , जख्मी महिला का पति इलाज के बाद सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है । सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे के वार्ड नं छः कृष्णा नगर निवासी विजय सिंह पुत्र स्व राम सजीवन ने सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 14 नवंबर को पड़ोस के ही दो व्यक्ति उसके घर में चढ़कर उसकी पत्नी कमला देवी पर जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे । विजय सिंह के मुताबिक जिसके पत्नी को इलाज के लिए सीएचसी सिराथू, जिला अस्पताल ले गए जहां से एस आर एन प्रयागराज में भर्ती कराया गया । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सत्येंद्र सिंह व योगेंद्र सिंह के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।