Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMB NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के चकसैनी गाँव में दो दिन पहले चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए छत पर लगे दरवाजे को खोलकर अंदर घुस गए और अंदर रखा नकदी व जेवरात लेकर चंपत हो गए घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सैनी पुलिस जांच पड़ताल के बाद अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है । सैनी कोतवाली के हिसामपुर माढ़ो गांव निवासी सुनील प्रजापति पुत्र सरजू ने सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने चक सैनी में किराने क़ी दुकान खोल रखी है वो दो हफ्ते पहले ही यहां सिफ्ट हुवे थे,शुक्रवार देर शाम वो परिवार सहित दुकान व घर में ताला लगाकर अपने घर हिसामपुर माढ़ो चले गई थी। शनिवार सुबह ज़ब वो घर पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर सहम गए, घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर नकदी सहित कीमती जेवरात चोरी कर रफूचक्कर हो गए। घर में सारा सामान इधर-उधर पड़ा देख घर में कोहराम मच गया । पीड़ित सुनील कुमार ने सैनी पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि चोर शुक्रवार शनिवार क़ी रात घर की छत में लगे दरवाजे से घुसे थे और कमरे व अलमारी का ताला तोड़कर चोरी क़ी है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई । सूचना मिलते ही सैनी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटना जांच पड़ताल के बाद अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गए है ।