धर्मा देवी इंटर कालेज के 8 छात्र करेंगे राष्ट्रीय स्तर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग

KAUSHAMBI NEWS: मध्य प्रदेश के इंदौर में 6 दिसम्बर से 9 दिसम्बर तक आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय रायफल/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में विकास खण्ड कड़ा के केन कनवार में स्थित धर्मा देवी इण्टर कॉलेज के 8 छात्र/छात्राएं रेशमा देवी, मधु देवी, नीलू कुशवाहा, पलक जायसवाल, शिखा वर्मा, प्राची यादव, अनिकेत तिवारी, रूद्र नारायण प्रतिभाग कर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर जनपद को गौरवान्वित करेंगे। बताते चले कि विगत 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक वाराणसी में संम्पन्न हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कालेज के छात्र मेडल प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई थी ।
सोमवार को जिलाधिकारी कौशाम्बी डॉ. अमित पाल शर्मा द्वारा मंझनपुर कलेक्ट्रेट में सभी छात्र/छात्राओं को सम्मानित करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने हेतु शुभकामनायें दी और उनका उनका उत्साह वर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया । साथ ही भारोत्तोलन प्रतियोगिता में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र आकाश यादव को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, खेल सचिव कौशाम्बी श्याम लाल, प्रधानाचार्य डॉ. राम किरण त्रिपाठी, खेल शिक्षक आदित्य सिंह, सज्जन सिंह आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *