Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: नीमगांव थाना क्षेत्र में सिकन्द्राबाद कस्बे में एक मेडिकल व्यवसायी के घर और दुकान में हुई लाखों की लूट के मामले में पुलिस पर एफआईआर में हेरफेर का आरोप लगा है।पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने लूट की वारदात को साधारण चोरी में बदलकर रिपोर्ट दर्ज की है।इस घटना को लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है।यह घटना शनिवार देर शाम करीब 8:30 बजे सिकंदराबाद पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित विकास वर्मा की मेडिकल एजेंसी में हुई। चार बदमाश दुकान में घुस गए और अंदर से शटर बंद कर विकास वर्मा को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। एक बदमाश दुकान के बाहर निगरानी कर रहा था। बदमाशों ने दुकान से 1.27 लाख रुपये नकद लूट लिए। इसके बाद वे विकास को दूसरी मंजिल पर स्थित उसके घर ले गए, जहां परिवार के सभी सदस्यों को गनपॉइंट पर लेकर बंधक बना लिया। बदमाशों ने घर से करीब 15 लाख रुपये के जेवर भी लूट लिए। इसी दौरान, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दो पीआरडी जवानों ने बाहर खड़े बदमाश को रोका। बदमाश भागने लगा, जिस पर जवानों ने उसका पीछा किया और डंडा मारा। बदमाश ने फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।पीड़ित विकास वर्मा ने बताया कि उन्होंने पुलिस को एक तहरीर दी थी, जिसमें लूटी गई नगदी और जेवरातों की संख्या व कीमत का स्पष्ट उल्लेख था।हालांकि, एसओ ने उस तहरीर को लेने से इनकार कर दिया।विकास का आरोप है कि एसओ ने अपनी मर्जी से बोलकर दूसरी तहरीर मेरी ही दुकान पर लिखवाई और उस पर उनके हस्ताक्षर कराकर ले लिया था नकदी और जेवरात की अलग से स्लिप मांगी थी कहा था कि एफ आई आर में उसका अलग से मेंशन कर देंगे, सोमवार को सुबह जब पीड़ित को फिर की कॉपी मिली तो साधारण चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई । लोग बताते हैं घटना के वक्त पुलिस चौकी पर पुलिस फोर्स मौजूद नहीं था वह बगल में इंटर कालेज में फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के कार्यक्रम में पूरा पुलिस ड्यूटी पर था इसी का फायदा उठाकर लूटेरों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। पुलिस की इस कार्यशैली की जानकारी ग्रामीणों और व्यापारियों को हुई, तो उनमें गहरा रोष उत्पन्न हो गया। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने भी नीमगांव पुलिस पर घटना में कई तरह की गड़बड़ियां करने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि इस मामले में एस ओ आदित्य मौर्य का कहना है कि पीड़ित दवा व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जांच की जा रही है सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं शीघ्र ही घटना का खुलासा कर कार्रवाई की जायेगी।