भारतीय बजरंग दल का गठन समाज सेवा के लिए तत्पर रहने का संकल्प

LAKHIMPUR KHERI NEWS: तहसील गोला क्षेत्र के भीरा में भारतीय बजरंग दल द्वारा विधानसभा पलिया एवं नगर पंचायत भीरा का गठन छाजू राम केन ग्रोवर्स स्कूल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विधानसभा पलिया अध्यक्ष विवेक मिश्रा ने कहा कि संगठन के लोग सदैव समाज सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर विवेक मिश्रा ने गौ सेवा, हिंदू धार्मिक कार्यों और प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को हनुमान चालीसा पाठ के शुभारंभ की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मनुष्य जन्म पाकर हम सभी सनातनी हिंदू धर्म की रक्षा व सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। शुभम कनौजिया ने कहा कि संगठन के प्रति हम सभी तन, मन, धन से हिंदू कार्यों एवं गौ माता की सेवा के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। वहीं अनिल गुप्ता ने कहा कि लव जिहाद और गौ-हत्या जैसी गतिविधियों पर पूर्ण रूप से रोक लगनी चाहिए, क्योंकि इससे हिंदू धर्म को आघात पहुँचता है।नगर पंचायत भीरा के पदाधिकारी अनिल गुप्ता अध्यक्ष ,शुभम कनौजिया, प्रभारी पवन सिंह उपाध्यक्ष, मंगेश गौरक्षा प्रमुख, सतीश सिंह, महामंत्री अजय सिंह, मीडिया प्रभारी अजय दिवाकर,  विशाल भारती,  वरुण, वीरेंद्र सिंह, पवन सिंह, वहीं विधानसभा पलिया के पदाधिकारी अर्पित त्रिवेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर दीप मिश्रा , अजीत गुप्ता, धर्मवीर सिंह, हिमांशु मिश्रा इस कार्यक्रम में अन्य सदस्यगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *