Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्रयागराज के गंगापार मे थरवई थाना क्षेत्र अंतर्गत लखरावां गांव में जमीन के अंदर दफन की गई लाश की हुयी पहचान। वो लाश राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कटरा की 11वीं की छात्रा साक्षी यादव (17) की थी। साक्षी यादव शहर के कैंट इलाके में अपने फूफा के यहां रहकर पढ़ाई करती थी। 10 नवंबर को भी वह बैग लेकर स्कूल के लिए निकली थी लेकिन लौटकर नहीं आई। पांच दिन बाद उसकी लाश थरवई के जंगल में जमीन के अंदर दबी पाई गई।
आपको बताते चलें की थरवई थाना क्षेत्र के लखरावां गांव में सूनसान जंगल में शनिवार को जमीन में दफन मिली युवती की लाश की पहचान कर ली गई है। युवती राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कटरा प्रयागराज की 11वीं की छात्रा थी। वह मूल रूप से सोरांव थाना क्षेत्र के बनकट गांव की रहने वाली थी। वह शहर के कैंट इलाके में अपने फूफा श्यामलाल यादव के घर पर रहकर पढ़ाई करती थी। परिवार वालों ने बताया की घटना से पांच दिन पहले वह स्कूल के लिए निकली थी,लेकिन लौटकर घर नहीं आई। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई गई थी। शनिवार को उसकी लाश लखरावां के सूनसान जंगल में मिली थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोरांव थाना क्षेत्र के बनकट गांव के निवासी ज्ञानेंद्र कुमार यादव की पुत्री साक्षी (17) अपने फूफा श्यामलाल यादव निवासी कैंट प्रयागराज के घर पर रहकर पढ़ाई करती थी। वह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कटरा में 11वीं की छात्रा थी। रोज की तरह वह 10 नवंबर को भी बैग लेकर स्कूल के निकली थी, लेकिन लौटकर घर नहीं आई। छात्रा के फूफा श्यामलाल ने बहुत खोजबीन की लेकिन छात्रा का कहीं पता नहीं चला फिर उसके पैतृक घर सोरांव मे भी पता लगवाया गया,लेकिन साक्षी का वहां से भी कुछ पता नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने कैंट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
साक्षी का शव शनिवार को थरवई थाना क्षेत्र के लखरावां गांव के बाहर सूनसान जंगल में पाया गया। शव को जमीन के अंदर दबा दिया गया था। सुबह उधर से गुजर रहे कुछ बच्चों ने कुत्तों को मट्टी खोदते हुए देखा उसके बाद जमीन के अंदर से एक हाथ निकला। यह देख बच्चे डर गए। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को खोदवाकर बाहर निकलवाया। युवती के शरीर पर लैगिंग और टीशर्ट थी। उसके दोनों पैर दुपट्टे से बंधे हुए थे। घटनास्थल से कुछ दूर पर स्पोर्ट शूज भी मिला। पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद से छानबीन शुरू की तो घटना स्थल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर युवती का स्कूल बैग भी पड़ा मिला था। जिसमें कॉपी-किताब और पेन के अलावा छात्रा का आधार कार्ड मिला,शीशा और सिंदूर की डिबिया मिली। सोशल मीडिया पर शव मिलने की सूचना पर थाने पहुंचे छात्रा के फूफा श्यामलाल यादव ने शव की पहचान की।
पुलिस अधिकारीयों का कहना है की पुलिस की कई टीमें घटना के खुलासे के लिए लगायी गयी हैँ। जल्द ही घटना का होगा पर्दा फाश।