लोकप्रिय पूर्व राज्य मंत्री सोनम चिश्ती ने राज्यसभा सांसद संजय सेठ की माताजी को दी श्रद्धांजलि

MIRZAPUR/LUCKNOW NEWS: (शाहिद वारसी ) राज्यसभा सांसद संजय सेठ की पूज्य माताजी के परलोकगमन पर सोमवार को लखनऊ स्थित उनके निजी आवास, 8/1 विक्रमादित्य मार्ग पर शोक संवेदना व्यक्त करने दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री सोनम चिश्ती पहुंची। योगी सरकार में लोकप्रिय दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री सोनम चिश्ती तथा मीरजापुर से पधारे बाबा कंबर अली शाह वारसी ने पहुंचकर दिवंगत माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर सोनम चिश्ती ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *