एस आई आर को लेकर सजग रहेंगे सपा के पीडीए प्रहरी

नेतृत्व ने सौंपी पार्टी के बड़े नेताओं, पदाधिकारियों को जिम्मेदारी, बूथ स्तर पर जुटे सपाई भरवा रहे फार्म
PRAYAGRAJ NEWS: एस आई आर को लेकर समाजवादी पार्टी बेहद चौकन्ना है। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी के बड़े नेताओं से लेकर प्रदेश पदाधिकारियों, फ्रंटल सँगठनों, महिला सभा सहित पूर्व जिलाध्यक्षगण आदि को ब्लाक, सेक्टर, वार्ड आदि की जिम्मेदारी दी गई है। सपा कार्यालय मे आज हुई बैठक मे महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने शहर उत्तरी के कार्यकर्त्ताओं की बैठक मे एस आई आर से जुडी जानकारी साझा करते हुए कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर विशेष अभियान मे सहयोग करने की अपील की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने जानकारी दी है कि जिले के तमाम नेताओं को प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़ जनपदों मे भी भेजा गया है।
बैठकमे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन,राजू पासी, दान बहादुर मधुर, पूर्व प्रत्याशी संदीप यादव, रविन्द्र यादव एडवोकेट, निर्मला यादव, नाटे चौधरी, शमशाद, नितिन यादव, अंकिता श्रीवास्तव, रेहान अहमद, पंचू यादव, बबलू रावत, राकेश वर्मा,हसीब अहमद, विवेक यादव, नन्हे मंशुरी, गौरव वर्मा, विनय मौर्य, सुधीर निषाद, मकबूल अहमद, अभिषेक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *