फायर स्टेशन में काम करने वाले मजदूर की हालत बिगड़ने से हुई मौत

परिजन द्वारा शव छत्तीसगढ़ ले जाया गया
FATEHPUR NEWS : बिंदकी कोतवाली क्षेत्र स्थित एक फायर स्टेशन में काम करते समय एक मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के चिरमिरी निवासी विकास कुमार (26) पुत्र शालिक राम के रूप में हुई है। घटना मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे कुंवरपुर रोड स्थित फायर स्टेशन पर हुई, जहां विकास काम कर रहा था। तबीयत बिगड़ने पर साथ काम कर रहे मजदूर विकास को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद, सहकर्मियों ने उसके परिजनों को सूचना दी। मृतक के भाई दीपक ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और यहां काम कर रहे थे। उन्होंने पुष्टि की कि विकास की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में मृत्यु हो गई। परिजन अब शव लेकर वापस छत्तीसगढ़ ले गए। बिंदकी कोतवाली प्रभारी ने इस मामले में किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *