यातायात जागरूकता अभियान में छात्रों को दिलाई गई सड़क सुरक्षा की शपथ

FATEHPUR NEWS: यातायात माह नवंबर के तहत जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय के पर्यवेक्षण में जीजीआईसी इंटर कॉलेज, आईटीआई रोड के छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
यातायात पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई और उनसे सुरक्षित व जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की। छात्रों में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रचार सामग्री भी बांटी गई। अभियान के दौरान पुलिस ने— बिना फिटनेस वाले वाहन, बिना नंबर प्लेट के वाहन, नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा चलाने एवं हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों पर भी कार्रवाई की और उन्हें हटवाया। पुलिस विभाग ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *