मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

FATEHPUR NEWS: मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत मंगलवार को फतेहपुर पुलिस ने जनपदभर में जागरूकता कार्यक्रम चलाया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर सभी थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूल–कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी। टीमों ने बताया कि सरकार और पुलिस विभाग महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए कई योजनाएं चला रहे हैं। इनमें कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना और सुमन सुरक्षित मातृत्व योजना शामिल हैं। इसके अलावा महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों— 1090 (वीमेन पावर लाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1076 (सीएम हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 102 व 108 (स्वास्थ्य और एम्बुलेंस सेवा) तथा 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) की जानकारी दी गई और पंपलेट बांटे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *