Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

राष्ट्रव्यापी आह्वाहन पर कॉमरेडियों ने निकाला जुलूस
FATEHPUR NEWS: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) फतेहपुर इकाई ने अपने राष्ट्रव्यापी आह्वान पर खागा तहसील में धरना और प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत डाक बंगला खागा के पास हुई, जहाँ खेत मजदूर यूनियन के साथ कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इसके बाद जुलूस निकालकर तहसील पहुंचा और 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा गया।
धरने में वक्ताओं ने कहा कि देशभर में दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। उन्होंने हरिओम वाल्मीकि की हत्या, लखनऊ में दलित छात्रा से दुष्कर्म, मलिहाबाद में दलित युवक को पेशाब पिलाए जाने और उन्नाव में 14 वर्षीय रितिक यादव की हत्या जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मांगों में प्रमुख रूप से फतेहपुर समेत प्रदेश में खनन माफिया पर सख्त कार्रवाई और उनकी अवैध संपत्ति कुर्क की जाए। किसानों को डीएपी सहित सभी उर्वरक समय पर उपलब्ध कराए जाएं। मनरेगा मजदूरों को 200 दिन काम और ₹600 दैनिक मजदूरी दी जाए। किसान-मजदूरों को 58 वर्ष की उम्र से ₹10,000 मासिक पेंशन मिले। पक्का मकान बनाने के लिए ₹5 लाख की सहायता दी जाए। आदिवासियों की छीनी गई जल, जंगल, जमीन वापस की जाए। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए और एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाए। धान खरीद समय पर और बिना परेशानी के की जाए। नेताओं ने देश में बढ़ती जातिगत हिंसा रोकने और कानून-व्यवस्था सुधारने की भी मांग की। आंदोलन का नेतृत्व जिला सचिव राम प्रकाश और खेत मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष सुमन सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम में मोतीलाल एडवोकेट, फूलचंद पाल, रामचंद्र राम, अवतार सिंह, रामकृष्ण हेगड़े, पूरनलाल, कमला देवी, मीना देवी, उषा देवी, जगदेव भाई, जगन्नाथ, नेम सिंह एडवोकेट, राम सुमेर सिंह यादव, विनोद कुमार एडवोकेट, ज्ञानेंद्र सिंह एडवोकेट, जंगबहादुर सिंह, अमर सिंह, रामशंकर शर्मा, रामनरेश निषाद, कालेश्वर, छोटेलाल कोरी, कामता प्रसाद, मदनलाल, हरिश्चंद्र, गया प्रसाद सहित कई लोग मौजूद रहे।