Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

तहसील परिसर में किन्नरों के एक गुट ने किया प्रदर्शन
FATEHPUR NEWS: शहर में किन्नरों के दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। एक कार्यक्रम में बधाई लेने को लेकर हुए विवाद के बाद यह घटना हुई। मंगलवार को एक गुट की मोनिका किन्नर ने अपने साथियों के साथ तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। पीड़ित ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।
मोनिका किन्नर ने आरोप लगाया कि इकबाल हाजी किन्नर ने उनसे धर्म परिवर्तन करने के बाद ही इलाका देने की बात कही। मोनिका के अनुसार, इकबाल हाजी ने धर्म परिवर्तन न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मोनिका ने बताया कि वह सनातन हिंदू हैं और धर्म परिवर्तन नहीं कर सकती। उन्होंने यह भी कहा कि इकबाल हाजी और उनके साथियों से उनकी जान को खतरा है। मोनिका के मुताबिक, उन्हें धमकी दी गई है कि यदि वह किसी भी कार्यक्रम में बधाई लेने पहुंचेंगी तो उन्हें वहीं मार दिया जाएगा। पीड़ित मोनिका किन्नर ने क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव से इकबाल हाजी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं की गई, तो वह अपने साथियों के साथ धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगी। इस मौके पर मोनिका के साथ मौजूद अन्य किन्नरों ने भी कार्रवाई की मांग का समर्थन किया। तहसील परिसर में किन्नरों के इस घेराव के कारण काफी देर तक अन्य फरियादी भी उनके साथ शामिल हो गए।