Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: जनपद में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना मलवां थाना क्षेत्र के कोराई गांव में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अंकुर शुक्ला के रूप में हुई है जो लक्ष्मीकांत शुक्ला के सबसे छोटे बेटे थे। उनके पिता का निधन लगभग 10 वर्ष पहले हो चुका था। अंकुर पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। परिजनों के अनुसार, अंकुर पढ़ा-लिखा होने के बावजूद बेरोजगार थे। गांव वालों ने बताया कि वह अक्सर नशे में रहते थे और कई बार नशे की हालत में झगड़ा भी करते थे। बताया गया है कि सोमवार शाम को भी अंकुर कई लोगों से मिले थे और मंगलवार सुबह पड़ोसियों से बातचीत की थी। उनके बड़े भाई पवन शुक्ला ने बताया कि जब वह अपनी दुकान पर थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि अंकुर ने घर में फांसी लगा ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।