Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: जिला प्रोबेशन अधिकारी ऋषान्त कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति 20 और 21 नवंबर को जनपद फतेहपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। जानकारी के अनुसार 20 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे वह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस (सर्किट हाउस), जीटी रोड फतेहपुर में महिला जनसुनवाई करेंगी, जिसमें महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों को सुना जाएगा। इसके बाद 21 नवंबर को सुबह 10 बजे वह जनपद में आकस्मिक निरीक्षण करेंगी और दोपहर 1 बजे महिला चौपाल में प्रतिभाग करेंगी।