स्पेल बी प्रतियोगिता शब्दकोश वृद्धि का है माध्यम- हिना सिद्दीकी

KAUSHAMBI NEWS: विकासखंड स्तर पर मूरतगंज में स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी मूरतगंज हीना सिद्दीकी ने बताया कि यह छात्रों के अंदर शब्दकोष को बढ़ाने के लिए एक उचित माध्यम है। जिसमें श्रुतलेख एवं अंग्रेजी मे रिक्त स्थानों को भरने की प्रतियोगिता कराई जाती है। पूरी प्रतियोगिता 150 अंक की कराई गई जिसमें  श्रुतलेख 100 अंक का  तथा 50 अंक अंग्रेजी शब्दकोश के रिक्त स्थानों को भरने के लिए निर्धारित थे। प्रतियोगिता को सुचित पूर्ण संपन्न करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी मूरतगंज की अध्यक्षता में ए आर पी जगदीप अंग्रेजी विषय को नोडल के रूप में नामित किया गया। तथा के कज्ञ निरीक्षक, मूल्यांकन एवं व्यवस्थापक के रूप में आलोक द्विवेदी मोना देवी ,मारुति नंदन त्रिपाठी ,रवि भूषण पाठक,राहुल पांडे,आशा, रोजी रानी ,प्रीति शाक्य, ज्योति राय, राजीव पासवान, और राम सुचित को लगाया गया।
प्रतियोगिता में कक्षा 3 से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया
कक्षा 3 से लेकर 5 तक प्राथमिक स्तर तथा 6 से लेकर 8 तक उच्च प्राथमिक स्तर के लिए अलग-अलग प्रश्न पत्र कराए गए।आपको बताते चलें कि इस प्रतियोगिता में वही छात्र और छात्राएं प्रतिभाग कर पाए थे जिन्होंने विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया था। प्रतियोगिता के प्रति छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *