भदवा पंचायत में सचिव राजमणि भारती और सहायक सुमन चौधरी ने संभाला मोर्चा, किसानों की मदद में जुटे

KAUSHAMBI NEWS: विकास खण्ड सिराथू के भदवा ग्राम पंचायत में मंगलवार को किसानों के फार्मर रजिस्ट्रेशन का कार्य पूरे दिन चला। रजिस्ट्रेशन के दौरान किसानों की भीड़ बढ़ती रही, लेकिन मौके पर तैनात पंचायत सचिव राजमणि भारती और पंचायत सहायक सुमन चौधरी लगातार सक्रिय रहे और किसानों की समस्याएँ दूर करने में जुटे रहे रजिस्ट्रेशन के दौरान ग्रामीणों को कई तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई किसानों का मोबाइल नंबर आधार से लिंक न होने के कारण ओटीपी नहीं आ रहा था। कुछ के आधार कार्ड में नाम की त्रुटि, तो कुछ के दस्तावेज़ों में नाम मिसमैच जैसी समस्याएँ सामने आईं। इससे आवेदन आगे बढ़ने में परेशानी हुई।इन बाधाओं के बावजूद पंचायत सचिव राजमणि भारती ने व्यक्तिगत रूप से किसानों की जानकारी की जाँच की और जहाँ नाम या मोबाइल समस्या थी, वहाँ उन्हें सही दस्तावेज़ उपलब्ध कराने की सलाह दी। सचिव ने किसानों की बारी-बारी से मदद करते हुए यह सुनिश्चित किया कि किसी किसान की समस्या बिना समाधान के न रह जाए।पंचायत सहायक सुमन चौधरी पूरे समय कम्प्यूटर सिस्टम संभालते रहे और तकनीकी त्रुटियाँ आने पर तुरन्त सुधार कर प्रक्रिया दोबारा शुरू करते रहे। सिस्टम स्लो होने और बार-बार फ्रीज होने के बावजूद सचिव और सहायक दोनों ने मिलकर रजिस्ट्रेशन कार्य को रुकने नहीं दिया।किसानों ने बताया कि सचिव राजमणि भारती लगातार कतार में खड़े किसानों को समझाते रहे और हर समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करते रहे। ग्रामीणों ने कहा कि सचिव और सहायक की सक्रियता से रजिस्ट्रेशन कार्य अपेक्षा से बेहतर तरीके से पूरा हो सका।किसानों ने उम्मीद जताई कि पंचायत टीम इसी प्रकार सहयोग करती रही तो रजिस्ट्रेशन और सरकारी योजनाओं का लाभ और आसानी से मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *