Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

राजकीय पुस्तकालय मंझनपुर में दो दिवसीय कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम संपन्न
KAUSHAMBI NEWS: राजकीय पुस्तकालय मंझनपुर में दो दिवसीय कैरियर गाइडेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उचित करियर दिशा देने हेतु शिक्षकों को उन्नत मार्गदर्शन तकनीकों से अवगत कराना था। इस प्रशिक्षण में जिले के 25 राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं नोडल शिक्षकों ने प्रतिभाग कर प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाणपत्र प्राप्त किए।कार्यक्रम में ट्रेनर के रूप में कपूर चन्द्र शुक्ल (प्रिंसिपल, राजकीय उच्च विद्यालय मिसिरा पुर दहियाऔर दीपमाला सोनकर (शिक्षिका, राजकीय उच्च विद्यालय महेवाघाट) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और शिक्षकों को आधुनिक करियर क्षेत्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं, स्किल डेवलपमेंट तथा छात्राओं को उनकी रुचि व क्षमता के अनुसार सही करियर विकल्प चुनने संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की।अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण से बालिकाओं को भविष्य की दिशा तय करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागी प्रिंसिपल और नोडल शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।