ज्वालादेवी बालिका इंटर कॉलेज में छाया उत्सव का रंग

बाल दिवस पर बच्चो ने अपने हुनर से जीता दर्शकों का दिल
PRAYAGRAJ NEWS: ज्वालादेवी बालिका इंटर कॉलेज सुभाष नगर पार्क में बाल दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य बाल मेले ने पूरे क्षेत्र का दिल जीत लिया। मेले में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता हुनर और उत्साह से ऐसा माहौल बना दिया कि हर आगंतुक वाह-वाह करने को मजबूर हो गया। खाने–पीने के लजीज़ व्यंजन हों या मनोरंजन के रंग-बिरंगे स्टॉल—हर स्टॉल पर बच्चों की कल्पना और कला देखते ही बनी। मुख्य अतिथि के रूप में आनंद टंडन (पप्पन तथा बृजेश मेहरोत्रा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्या मीना श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया और अपने कुशल मार्गदर्शन में मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। मेले की प्रभारी रही संतोष सेठ ने पूरे आयोजन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए बेहतरीन समन्वय किया। विशिष्ट अतिथियों में जया मोहन श्रीवास्तव, उषा मिश्रा, मंजू दरबारी, तथा क्षेत्रीय पार्षद विजय विश्वास की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और गरिमामयी बनाया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों और नागरिकों ने बच्चों के हुनर और मेले की भव्यता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। मेले की रौनक और बच्चों का उत्साह बाल दिवस को अविस्मरणीय बनाने में सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *