सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रिपु सूदन ने बार काउंसिल उत्तर प्रदेश, प्रयागराज में सदस्य पद हेतु किया नामांकन

PRAYAGRAJ NEWS: बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के चुनाव में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण नामांकन दर्ज हुआ, जब समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रिपू सूदन ने सदस्य पद हेतु अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान अधिवक्ता साथियों की बड़ी संख्या मौजूद रही और उन्होंने श्री रिपु सुदन यादव के प्रति पूरा समर्थन और उत्साह प्रकट किया। रिपू सूदन ने नामांकन दर्ज करने के बाद कहा कि उनका उद्देश्य वकालत पेशे को और अधिक सशक्त बनाना, अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाना तथा युवा अधिवक्ताओं को न्यायिक प्रणाली में ठोस अवसर दिलाना है। उन्होंने कहा कि वे पारदर्शिता, जवाबदेही और अधिवक्ता हितों की मजबूत आवाज के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं। नामांकन के दौरान उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कहा कि रिपू सूदन का लंबे समय का संगठनात्मक अनुभव, निष्पक्ष कार्यशैली और अधिवक्ता हितों के प्रति समर्पण उन्हें एक मजबूत उम्मीदवार बनाता है। बार काउंसिल चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह देखने योग्य है, और रिपू सूदन के नामांकन से चुनावी माहौल और अधिक सक्रिय हो गया है। अधिवक्ताओं व समर्थकों ने उनके उज्जवल भविष्य और जीत की शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *