अपर पुलिस अधीक्षक ने किया कोतवाली का निरीक्षण

LAKHIMPUR KHERI NEWS: कोतवाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय के माध्यम से किया गया, जिसमें उन्होंने कोतवाली में हो रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को देखा,साफ सफाई के साथ-साथ लंबित पड़ी विवेचनाओं को तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए, उन्होंने बताया कि अधीनस्थ अधिकारियों को बैरक,बाथरूम आरक्षियो के लिए आवास सहित रसोईघर का प्रस्ताव भेजने के लिए निर्देशित किया,वहीं उन्होंने बताया कि महिला संबंधी अपराध , पास्को एक्ट में लंबित विवेचना को तत्काल निस्तारण करें, थाने की साफ सफाई नियमित रूप से की जाए, जो रजिस्टर अभी तक नहीं बने हैं उनको तत्काल बनाया जाए ,ठंड का मौसम आने से गांव गांव रात गस्त के निर्देश दिए गए हैं ,उन्होंने बताया आने वाले फरियादियों और मीडिया को उचित सम्मान दिया जाए,निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार सिह,प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र चौरसिया सहित उन स्टाफ भी मौजूद रहा,अपर पुलिस अधीक्षक के आने पर पुलिस ने सलामी भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *