सड़क सुरक्षा की दृष्टि से सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा कारण 6 वाहनों का चालान कर 3 वाहनों को निरूद्ध किया गया

LAKHIMPUR KHERI NEWS: गन्ना पेराई सत्र प्रारम्भ होने के साथ ही मिल मार्गो पर गन्ना दुलाई में लगी वाहनों की अधिक्ता हो जाती है, जिससे मार्गो पर दुर्घटना की सम्भावना बना रहती है। जिसके तहत मंगलवार को सड़क सुरक्षा की दृष्टि से सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, लखीमपुर खीरी द्वारा अपने प्रवर्तन दल के साथ जनपद में स्थापित मिल मार्गो पर विशेष रूप से गन्ना दुलाई में संचालित वाहनों को चेक किया गया। प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान बिना फिटनेस/बिना परमिट / रेट्रोरिफलेक्टिव टेप आदि न लगे होने के कारण 6 वाहनों का चालान कर 3 वाहनों को निरूद्ध किया गया। इसी के साथ ही प्रवर्तन दल के सिपाहियों के सहयोग से अनेक वाहनों में रेट्रोरिफलेक्टिव टेप लगाये गये एवं वाहनों के पीछे लाल कपड़ा लगाकर चलने हेतु अपील की गयी।इसी प्रकार परिवहन विभाग के प्रवर्तन दलों द्वारा ऐसे वाहनों की निरन्तर चेकिंग की जाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *