मुलायम सिंह यादव की स्मृति में कुश्ती का हुआ आयोजन

LAKHIMPUR KHERI NEWS: ग्राम पंचायत मिर्जागंज में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की स्मृति में कुश्ती आयोजन का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल यादव, पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल अशोक कशयप,यश्मोहन पटेल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सुभारम्भ किया।दंगल के आयोजक हकीउल्ला खान ने सभी अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया।दंगल की शुरुआत रोमांचक मुकाबले से हुई।नेपाल के लकी थापा ने राजस्थान के भूकंप सिंह पहलवान को चारों खाने चित्त कर शानदार जीत दर्ज की।जिससे दर्शकों ने उत्साहित होकर ताली बजाई। हकीउल्ला खान ने पहलवानों और दर्शकों को संबोधित धन्यवाद देते हुए कहा कि आपसब के प्रयास से मिर्जागंज में हर साल कुश्ती का आयोजन होता है। और आगे भी होता रहेगा। इस दौरान सद्दीक खां, कौसर अली, लल्लन, फरीद, डॉ सलीम, मैसर अली, पप्पू बैग,नजीउल्ला खां सहित भारी संख्या लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *