Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SIDHARTHNAGAR NEWS: एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनांतर्गत मसाला क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम में जनपद को आवंटित लक्ष्य के अनुरूप लहसुन एवं प्याज के बीज वितरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए एनएचआरडीएफ से लहसुन और प्याज के बीज क्रय कर पंजीकृत कृषकों को उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला उद्यान अधिकारी के अनुसार बीज वितरण 17 नवंबर 2025 से शुरू किया गया। पहले दिन प्याज बीज का वितरण 21 कृषकों के बीच तथा 18 नवंबर 2025 को 25 कृषकों के बीच अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की उपस्थिति में किया गया। प्याज बीज का वितरण 19 और 20 नवंबर 2025 तक जारी रहेगा। इसके बाद 21 से 23 नवंबर 2025 तक लहसुन बीज का वितरण पंजीकृत कृषकों को ‘प्रथम आवक–प्रथम पावक’ के आधार पर किया जाएगा। उद्यान विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित तिथियों में पंजीकृत कृषक बीज प्राप्त नहीं करते हैं, तो अवशेष बीज नए कृषकों के आवेदन/पंजीकरण के माध्यम से ही वितरित किया जाएगा।