Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SIDHARTHNAGAR NEWS: डुमरियागंज के लोकप्रिय सांसद जगदम्बिका पाल द्वारा मनरेगा फंड की रिलीज का मुद्दा संसद भवन में मजबूती से उठाए जाने के बाद आखिरकार भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सांसद ने 13 नवम्बर, गुरुवार को ग्रामीण विकास मंत्रालय के प्रतिनिधियों के समक्ष पिछले दो वर्षों से लम्बित पड़े मनरेगा फंड के रिलीज न होने की समस्या को विस्तार से रखा। सांसद के गंभीर प्रयासों और लगातार पहल के परिणामस्वरूप भारत सरकार के सचिव ने तात्कालिक कार्रवाई करते हुए मनरेगा की बकाया राशि जारी कर दी। फंड जारी होने से जिले में निर्माण सामग्री की उपलब्धता में सुधार होगा, वहीं ग्रामीण रोजगार योजनाओं को नई गति मिलेगी। इसके अलावा जल संरक्षण, स्वच्छता मिशन और आंगनवाड़ी जैसी कई योजनाओं पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों में भी कमी आएगी। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए सांसद जगदम्बिका पाल ने डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की ओर से भारत सरकार के सचिव एवं सभी संबंधित अधिकारियों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।