ईओ ज्ञापन लेने नहीं आए, फोन भी बंद

BALRAMPUR NEWS:  कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) पचपेड़वा नगर पंचायत कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं को अधिशासी अधिकारी (ईओ) अवनीश सिंह की अनुपस्थिति का सामना करना पड़ा। ईओ ज्ञापन लेने के लिए उपस्थित नहीं हुए और उनका मोबाइल फोन भी बंद था। एक दिन पहले सूचना देने के बावजूद ईओ कार्यालय में मौजूद नहीं थे। उनकी अनुपस्थिति में, कार्यकर्ताओं ने अपना ज्ञापन वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद सगीर को सौंपा।
यह ज्ञापन नगर में हो रहे सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा इंफ्रामेंट्री बोर्ड न लगाने और कथित तौर पर मानकहीन कार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दिया गया था। वरिष्ठ लिपिक ने किसान यूनियन को यह कहकर भ्रमित करने का प्रयास किया कि सड़क निर्माण कार्य डूडा द्वारा किया जा रहा है। हालांकि, जब तहसील उपाध्यक्ष मोहम्मद आलम खान ने उनसे लिखित में यह देने को कहा कि इस कार्य में नगर पंचायत की कोई जिम्मेदारी नहीं है, तो लिपिक के पास कोई जवाब नहीं था। भारतीय किसान यूनियन भानू ने चेतावनी दी है कि यदि दिए गए ज्ञापन पर कार्रवाई नहीं हुई, तो कार्यकर्ता नगर पंचायत कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। यूनियन ने इसकी पूरी जिम्मेदारी ईओ पचपेड़वा अवनीश सिंह की बताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *