शिक्षकों ने मासिक शिक्षक संकुल बैठक में दी जानकारी

PRAYAGRAJ NEWS: विकासखंड कौंधियारा जनपद प्रयागराज के प्राथमिक विद्यालय लोकमनी का पूरा में मासिक शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन आज किया गया जिसमें संकुल वार सभी शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। बैठक का शुभारम्भ प्रमोद पांडे ने मां सरस्वती वंदना से  किया। संकुल वार बैठक में मुख्य वक्ताओं में शिक्षण संकुल अशोक अग्रहरि, श्रीमती गीता रानी, संदीप यादव एवं विजय बहादुर शर्मा ने विभागीय जानकारी शिक्षकों से साझा किया।  अंत में इंचार्ज प्रधानाध्यापक यशवंत कुमार चौधरी ने सभी को अभिवादन के साथ बैठक का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *