Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: पतंजलि गुप आफ स्कूल्स प्रयागराज की ओर से फाफामऊ स्थित गंगागुरूकुलम् विद्यालय के विवेकानन्द सभागार में विधालय के संस्थापक स्व लोकमणि लाल एवं दयाकान्ति देवी पुरस्कार- 2025 का आयोजन किया गया। यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय एवं अभूतपूर्व कार्य करने वाले कर्मठ, समर्पित व प्रबुद्ध शिक्षकों को प्रदान किया जाता है जो छात्रो के हितार्थ सदैव तत्पर रहते हैं तथा शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान देते हैं। लोकमणि लाल पुरस्कार भारत के विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षकों को चयनित कर प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार शिक्षा जगत की पांच अलग-अलग श्रेणियों के अंतर्गत प्रदान किया जाता है जैसे- शिक्षा के क्षेत्र में जीवन पर्यन्त किये गए अमूल्य कार्य के लिये, प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च कक्षाओं के शिक्षकों के लिए शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये तथा आर्थिक दृष्टि से निर्बल वर्ग के छात्रों के लिए उत्कृष्ट शिक्षण व कार्य के लिए दिया जाता है। श्रीमती दयाकान्ति देवी पुरस्कार महर्षि पतंजलि समूह के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को उनके विशेष योगदान एवं उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षण के लिए प्रदान किया जाता है। मुख्य अतिथि परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती, विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार जैन’ रिजनल आफिसर सीबीएसई प्रयागराज थे। अतिथियों का स्वागत करते पतंजलि समूह की सचिव प्रो कृष्णा गुप्ता ने करते हुए इस समारोह को अत्यन्त महत्वपूर्ण बताया। मुख्य अतिथि स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने पुरस्कार विजेताओं को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए कहा कि शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित करने का कार्य अत्यन्त ही सराहनीय है इसके लिए महर्षि पतंजलि विद्यालय समूह के प्रबंधन समिति को धन्यवाद देता हू। विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार जैन’ ने पतंजलि समूह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम मे आना मेरे लिए गौरव की बात है। वर्ष 2025 के दयाकान्ति देवी पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र एवं 21,000 रुपये महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या (एमपीवीएम) अल्पना डे को प्रदान किया गया है। महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या अल्पना डे ने सम्मानित किये जाने पर सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। धन्यवाद ज्ञापन पुरस्कार निदेशक यशोवर्धन ने किया। इस अवसर पर पतंजलि समूह के कोषाध्यक्ष रवीन्द्र गुप्ता, रेखा बैद, वरिष्ठ सदस्य, महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या अल्पना डे, गंगा गुरूकुलम की प्रधानाचार्या माधुरी श्रीवास्तव, पतंजलि ऋषिकुल के प्रधानाचार्य नित्यानन्द सिंह, पतंजलि नर्सरी स्कूल की प्रधानाध्यापिका विभा श्रीवास्तव, समूह के सभी शिक्षक -शिक्षिकाएं, देश के विभिन्न प्रदेशों से आए शिक्षाविद् तथा शहर के गणमान्य जन पुरस्कार समारोह में उपस्थित रहे।