Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

डीएमएचपी टीम ने जिला कारागार का किया भ्रमण
BHADOHI NEWS: मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश के क्रम में मंगवार को जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (डीएमएचपी) की टीम ने महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय, ज्ञानपुर के तत्वावधान में जिला कारागार, ज्ञानपुर, भदोही का भ्रमण किया। टीम के दौरे का मुख्य उद्देश्य कारागार में बंद मानसिक रोग से ग्रस्त बंदियों को विशेषज्ञ परामर्श और उपचार उपलब्ध कराना था। डीएमएचपी की टीम ने कुल 9 ऐसे बंदियों की पहचान की जो विभिन्न प्रकार के मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों से जूझ रहे थे। टीम के सदस्यों ने प्रत्येक बंदी से व्यक्तिगत रूप से बात करते हुए उनकी समस्याओं को समझा और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया। इस दौरान टीम ने बताया कि राष्ट्रीय टेली मानस हेल्पलाइन 14416 पर भी मानसिक स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया जा सकता है। डीएमएचपी टीम की यह पहल मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता और बंदियों के कल्याण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
टीम में डॉ0 अभिनव पाण्डेय, डॉ0 पृथवीराज, डॉ0 अशोक परासर, डॉ0 शान्ति शामिल रहे। जिन्होंने अपनी विशेषज्ञता से बंदियों की मदद की। जेल प्रशासन की ओर से जेल अधीक्षक अभिषेक कुमार सिंह और जेलर सूबेदार यादव इस पूरी प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे। उन्होंने टीम को आवश्यक सहयोग प्रदान किया। इस प्रकार के आयोजन मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के हर वर्ग तक, विशेषकर संवेदनशील वातावरण में रहने वालों तक पहुंचाने में मदद करते हैं, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि सभी को गरिमापूर्ण जीवन और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं मिलें।