Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JAUNPUR NEWS: जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में सोमवार की देर रात दबंगों ने एक पत्रकार की कार को निशाना बनाते हुए जमकर तोड़फोड़ की। आधी रात हुई इस वारदात से पूरा परिवार सहम गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस दो नामजद सहित तीन आरोपियों की तलाश में जुट गई है।जगदीशपुर निवासी विवेक कुमार सिंह, जो स्थानीय स्तर पर पत्रकारिता से जुड़े हैं, का पड़ोसियों से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। उसी रंजिश में दबंग कई बार उनके परिवार से भिड़ चुके हैं। बताया जाता है कि विवेक सिंह की मां की तबीयत पिछले दिनों से नाजुक चल रही है। रात में उनकी देखरेख करने के बाद पूरा परिवार सोने गया ही था कि करीब रात 1रू30 बजे घर के बाहर अचानक जोरदार आवाज हुई। आवाज सुनकर विवेक की पत्नी संगीता सिंह और बेटी रितिका सिंह बाहर निकलीं तो देखा कि तीन युवक भागते हुए नजर आए। इनमें से दो को उन्होंने पहचान लियाकृ राहुल सिंह पुत्र अमरजीत सिंह रोहन सिंह पुत्र राजेश सिंह तीसरे युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पीड़ित ने बताया कि इससे पहले 27 अक्टूबर 2015 को भी अभियुक्तों में से एक, रोहन सिंह, घर आकर असला लहराते हुए जान से मारने की धमकी दे चुका है। इस बार फिर तीनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। मामले पर थाना जफराबाद के एसआई राजकुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो चुकी है और जांच के लिए एसआई राम अवतार यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। थानाप्रभारी गजानंद चैबे के लौटने के बाद आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।